हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    ‘आपसी सौहार्द व मेलजोल के साथ मनाए दीपोत्सव’

    Kairana News
    Kairana News: 'आपसी सौहार्द व मेलजोल के साथ मनाए दीपोत्सव'

    त्यौहारों के मद्देनजर अफसरों ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक

    • लोगों से शांति-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दीपावली पर्व के दृष्टिगत एसडीएम व सीओ ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगो के साथ कोतवाली प्रांगण में बैठक आहूत की। उन्होंने क्षेत्र के लोगो से शांति-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द कायम रखकर त्यौहार मनाने की अपील की। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों द्वारा आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर कोतवाली प्रांगण में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगो के साथ में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों से सुसज्जित है। Kairana News

    जहां पर प्रत्येक नागरिक को कानून का पालन करते हुए अपने-अपने त्यौहार मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता है। ऐसे में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को कायम रखना सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाते वक्त मर्यादा का ख्याल रखा जाए ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी को भी समाज की शांति भंग करने की अनुमति नही दी जायेगी। बिना अनुमति के कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नही किये जाएंगे। Kairana News

    उन्होंने व्यापारियों से दुकान बंद करते समय अपने संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने को कहा। वहीं, बैठक में मौजूद व्यापारियों ने ई-रिक्शाओं से बाजार में लगने वाले जाम समेत विभिन्न समस्याओं की ओर अफसरों का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके समाधान की मांग की। इस अवसर पर जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर, मौलाना वासिल, शगुन मित्तल एडवोकेट, शादाब चौधरी, अकरम प्रधान, एडवोकेट मेहरबान चौहान, विपुल जैन, हारून कुरैशी, अश्वनी चौहान, इरफान प्रधान आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की उन्नति अकल्पनीय: अजय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here