हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश PM Modi News:...

    PM Modi News: जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का धमाकेदार बयान, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

    PM Modi News
    PM Modi News: जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का धमाकेदार बयान, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारी युवा शक्ति ने गतिशीलता, नवाचार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बनकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और नई शिक्षा नीति, कौशल विकास तथा स्टार्ट-अप के सहारे ‘विकसित भारत’ के संकल्प में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी नीतियों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया गया है। इस दौरान स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसे कई कदम उठाए गये हैं जिनके कारण युवाओं में दृढ़ विश्वास पैदा हुआ है और इसके कारण उन्हें सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण काम हुआ है। PM Modi News

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति और कौशल विकास तथा स्टार्ट-अप पर ध्यान केंद्रित करने से युवा ‘विकसित भारत’ के संकल्प में महत्वपूर्ण भागीदार बन गए हैं। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत के युवाओं ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हमारी युवा शक्ति गतिशीलता, नवाचार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हमारे युवाओं ने बेजोड़ ऊर्जा और दृढ़ विश्वास के साथ भारत के विकास को आगे बढ़ाया है। PM Modi News

    उन्होंने कहा है कि पिछले 11 वर्षों में, हमने ऐसे युवाओं के उल्लेखनीय उदाहरण देखे हैं, जिन्होंने स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, सामुदायिक सेवा, संस्कृति आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कल्पना से परे काम किए हैं। पिछले 11 वर्षों में युवा सशक्तिकरण के उद्देश्य से नीति और कार्यक्रमों में निर्णायक बदलाव भी देखने को मिले हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी सरकारी पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित हैं कि युवाओं को सशक्त बनाना सबसे महत्वपूर्ण काम है।

    कटरा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान मानवता, पर्यटन और कश्मीरियों की ‘रोटी’ के खिलाफ है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम की घटना ‘इंसानियत और कश्मीरियत’ पर हमला है और कहा कि इसका उद्देश्य भारत में दंगे भड़काना है। कटरा में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा, “पाकिस्तान ने पहलगाम में मानवता और कश्मीर की भावना दोनों पर हमला किया।” “इसका इरादा भारत में दंगे भड़काना और कश्मीर के मेहनतकश लोगों की आजीविका को बाधित करना था। यही कारण है कि पाकिस्तान ने पर्यटकों को निशाना बनाया।”

    पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी | PM Modi News

    पीएम मोदी ने कटरा में कहा कि जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की आवाम में इस बार जो ताकत दिखाई है, उसने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनियाभर में आतंकवाद को खड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज 6 जून है…

    संयोग से ठीक एक महीने पहले, आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी आॅपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं। PM Modi News

    यह भी पढ़ें:– EPFO Pension: खुशखबरी, इतने साल भी की है नौकरी, तो मिलेगी इतने हजार की पेंशन