हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बारिश से विधव...

    बारिश से विधवा महिला के कमरे की छत गिरी

    Abohar News

    कमरे में रखा सारा घरेलू सामान मलबे में दबा, हजारों का हुआ नुक्सान

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गत दिवस आई भारी बरसात के बाद स्थानीय प्रेम नगर (Prem Nagar) निवासी एक विधवा महिला के कमरे की छत्त गिर गई। यह हादसा तब पेश आया जब वह अपने किसी रिश्तेदार की मौत होने पर उनके घर गई हुई थी। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। Abohar News

    जानकारी के अनुसार करीब 60 वर्षीय स्वर्ण कौर निवासी प्रेम नगर गली नंबर 4 ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। गत दिवस वह अपने किसी रिश्तेदार की मौत होने के बाद उनके फूल तारने के लिए हरिद्वार गई हुई थी। कल रात जब वह अपने घर आई तो देखा कि उसके कमरे की छत्त गिरी हुई थी और कमरे में रखा सारा घरेलू सामान मलबे में दबा हुआ था, इस हादसे में उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि वह फिर से अपने कमरे की छत्त लगवा सके जबकि वह खुद अकेली होने के कारण इसे सही करवाने में सक्षम नहीं है। Abohar News

    इधर सूचना मिलते ही वार्ड के एमसी सुभाष धौलिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वे पीड़ित महिला को मुआवजा दिलवाने के लिए प्रशासन से लिखकर सहायता की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछली बरसात के दौरान इसी मोहल्ले के बुधराम और राम कुमार के मकान की भी छत गिर गई थी जिस बाबत प्रशासन को अवगत करवाए जाने पर भी अभी तक उन्हें मुआवजा जारी नहीं हुआ। वे मांग करेंगे इन सभी को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– डी डी ओ ने किया तीन गौशालाओं का आक्समिक निरीक्षण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here