हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सेवादारों ने ...

    सेवादारों ने की मानसिक रोगी की संभाल

    mental patient sachkahoon

    कोटा (सच कहूँ न्यूज)। मानसिक रोग (Mental Patient) से पीडित, बोलने में अक्षम, शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं पहने लावारिस हालत में सड़क किनारे बेसुध पडे करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग को गुरूवार को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संभाला। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार छावनी बक्षी स्प्रिंगडल स्कूल के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग वस्त्र विहीन अवस्था में सेवादार नरोत्तम इन्सां एवं बहिन बृजेश इन्सां ने बैठा देखा तो उन्होंने अन्य सेवादारों से सम्पर्क किया।

    देखते ही देखते अनेक सेवादार वहां पहुंचे और नग्न अवस्था में सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को सबसे पहले साबुन से नहलाकर कपडे पहनाये तथा अपना घर आश्रम के पदाधिकारी मनोज जैन से सम्पर्क किया तो वे मय एम्बुलेंस के वहां पहुंचे और बुजुर्ग को अपना घर आश्रम पहुंचाया गया। बुजुर्ग व्यक्ति (Mental Patient) को नहलाकर, कपड़े पहनाये गये तो इस कार्य की आस पास के लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की। अपना घर आश्रम के पदाधिकारी मनोज जैन ने भी डेरा सेवादारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा की सेवाएं वास्तव में सराहनीय है।

    उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के पूूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के 138 सेवा कार्योंं की श्रृंखला में सेवादारों ने बुजुर्ग को अपने परिजनों की तरह संभाला और अपना घर आश्रम पहुंचाया। इस कार्य में सेवादार नरोत्तम इन्सां, कृष्ण मुरारी इन्सां, जोरावर सिंह इन्सां, प्रभूदयाल इन्सां, राजेन्द्र सिंह हाड़ा, अशोक इन्सां, कालूराम इन्सां एवं दिनेश इन्सां का सराहनीय सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here