हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home सरसा नाथूसरी चौपटा...

    नाथूसरी चौपटा से गुजरने वाली शेरांवाली नहर दड़बा कलां के पास टूटी, किसानों को करना पड़ा भारी नुकसान का सामना

    Sirsa News
    नाथूसरी चौपटा से गुजरने वाली शेरांवाली नहर दड़बा कलां के पास टूटी, किसानों को करना पड़ा भारी नुकसान का सामना

    Sheranwali Canal Breached: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर रविवार तड़के गांव दड़बा कलां के पास अचानक टूट गई। नहर में करीब 60 फुट चौड़ी दरार आ गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूँ की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे नहर टूटने की घटना हुई। किसानों ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। Sirsa News

    सूचना मिलते ही नहराना हेड से पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई। इसके बाद सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई। नहर टूटने से किसानों की पक कर तैयार खड़ी गेहूँ की फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के कगार पर थी और अब नहर टूटने से पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है।

    उन्होंने बताया कि गेहूँ की फसल पर काफी खर्च किया गया था, लेकिन अब उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गौरतलब है कि शेरांवाली नहर से गांव कैंरावाली, दड़बा कलां, मानक दीवान, रूपाना खुर्द, रंधावा, अरनियांवाली, माधोसिंघाना, बकरियांवाली, मल्लेका, शेरांवाली और उमेदपुरा सहित कई गांवों में पानी की सप्लाई होती है। नहर टूटने की घटना से क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। Sirsa News