दुष्कर्म और महिला अपराध की घटनाओं से प्रदेश कलंकित हो रहा है : सीपी जोशी

CP Joshi

कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा क्यों किया | CP Joshi

  • भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : सीपी जोशी | CP Joshi

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज/गुरजंट सिंह धारीवाल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज श्रीगंगानगर दौरे पर रहे। वहां जिला संगठन की समन्वय और जिला कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। सीपी जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अपने संगठन, मोर्चों, विभागों के द्वारा केंद्र की लोकप्रिय मोदी सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियां को आम जन तक लेकर जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं तथा इनके राज में जो भ्रष्टाचार, महिला अपराध, दलित अपराध हुआ है उसके लिए जनता को बताएं।

बैठक के बाद दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता विजयपाल गोयल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को सांत्वना दी।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में जहां महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है, आज यहां एंबुलेंस में, खेत पर, पति के सामने दुष्कर्म की घटनाएं और आज जो भीलवाड़ा में जिंदा जलाने की घटना घटी है, यह तब होता है, जब अपराधियों में भय खत्म हो जाता है, कानून व्यवस्था लचर होती है और सरकार की अपराधियों के साथ सांठगांठ होती है।

जब प्रदेश का मुख्यमंत्री यह कहे कि 65 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले फर्जी हैं, यह अपराधियों को बल देने का काम है। दुष्कर्म की घटनाओं से राजस्थान कलंकित हो रहा है। यह सरकार अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और पेपर लीक करने वालों के साथ मिली हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन वादों को करके वे सत्ता में आए उन्हें ही भूल गए। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कर्ज माफी के नाम पर इन्होंने किसान भाइयों को धोखा दिया है।

इनके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा किया था, कांग्रेस के पास रोडमैप नहीं था, कोई काम करना ही नहीं था, तो किसानों से कर्ज माफ़ी का झूठा वादा क्यों किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ न्याय नहीं किया और नारी की सुरक्षा भी नहीं कर पाए। महंगाई को रोक पाने में तथा लोगों की सुरक्षा के मामले में भी यह सरकार विफल रही है।

यह भी पढ़ें:– Nuh Clash: हरियाणा: नूंह हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here