हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शहर में फैला ...

    शहर में फैला करीब 70 टन कचरा, नहीं हुआ उठान

    Abohar News
    शहर में फैला करीब 70 टन कचरा, नहीं हुआ उठान

    तीन महीने से वेतन न मिलने से रोषित कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

    • शहर के 33,246 घर और करीब 15000 दुकानें हुई प्रभावित | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नगर निगम (Municipal Council) के ठेका कर्मियों को तीन महीने से वेतन न मिलने से रोषित कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल के दूसरा दिन भी बुधवार को वे धरने पर बैठे रहे। इस दौरान निगम के पक्के सफाई कर्मचारियों ने कल से इनके साथ धरने पर बैठने का निर्णय किया है। इधर आज दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर में कचरे के ढेÞर लगने शुरू हो गए हैं। जानकारी देते हुए सफाई सेवक यूनियन के पदाधिकारी ओम प्रकाश ढिलोड़, सुनील भगानिया, मुरारी लाल व मुकेश सोनी ने बताया कि नगर निगम में करीब 255 के करीब ठेका कर्मी है, जिन्हें मात्र 10 हजार रुपये महीना वेतन दिया जाता है, लेकिन उन्हें समय पर वेतन न दिए जाने के कारण उनके घर का गुजारा चलना मुश्किल हो गया है। Abohar News

    उन्होंने बताया कि उन्हें तीन महीने का वेतन नहीं दिया गया, जिस कारण वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि ठेका कर्मियों को बिना देरी वेतन दिया जाए ताकि त्योहारी सीजन में उनके घर दो वक्त की रोटी बन सके। इधर ठेका कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार से ही घरों व दुकानों से कूड़ा कलेक्शन व सफाई का कार्य प्रभावित हो गया है, जिसके चलते बुधवार सुबह तक शहर में करीब 70 टन गीला व सूखा कचरा एकत्र हो गया है। हड़ताल के कारण शहर के 33,246 घरों और करीब 15000 दुकानों से कचरा नहीं उठाया जा सका।

    इधर लोगों व दुकानदारों का कहना है कि इन दिनों त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। नवरात्र चल रहे हैं और घरों में कचरा फैलना इस पावन अवसर पर अशुभ माना जाता है। अगर आगामी दिनों में भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही तो हालात और अधिक बदतर हो सकते हैं। निगम प्रशासन इन सफाई सेवकों को तनख्वाह देकर इस मसले का शीघ्र हल निकाले। वहीं नगर निगम मेयर विमल ठठई से इस बारे बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी जिम्मेवारी बनती है कि वे सभी कर्मचारियों को वेतन उपलब्ध करवाएं और इसके लिए वे लगातार प्रयास भी कर रहे हंै। ठेका कर्मचारियों को पिछले करीब दो माह का बनता बकाया दिलवाने के लिए भी ब्रांचों से प्रोगे्रस रिपोर्ट मांगी है। शीघ्र ही शहरवासियों से प्रोपर्टी टैक्स व अन्य कुलैक्शन एकत्र कर इनका वेतन जारी किया जाएगा। जबकि नगर निगम के पक्के सफाई सेवकों का तीन माह का बकाया वेतन अब का नहीं है, बल्कि वह तो पिछले पांच साल से ही बकाया चल रहा है। उसे भी क्लीयर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

    सफाई सेवकों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी नेता | Abohar News

    • कहा, निगम के घोटालों की जांच करवाएं निगम अधिकारी: हरप्रीत सिंह, सुधीर भादू
    • सफाई दूतों को तनख्वाह न देना निंदनीय: सुभाष बाघला

    अबोहर। नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों द्वारा तीन माह के वेतन के लिए लगाए जा रहे धरने में आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर उनका समर्थन करते हुए नगर निगम को जमकर कोसा। धरने में शामिल हुए कांग्रेस के जिला उपप्रधान सुधीर भादू, ब्लाक खुईयां सरवर प्रधान हरप्रीत सिंह व अबोहर प्रधान सुभाष बाघला ने सफाई सेवकों का समर्थन करते हुए जब इन सफाई सेवकों ने ही शहर को साफ सुथरा रखना है तो उनकी तनख्वाह देने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। जिन सफाई सेवकों के नाम पर ही निगम के अधिकारी आए दिन सम्मानित होते हैं। उनका ही निगम के अधिकारी ख्याल क्यों नही रख रहे।

    हरप्रीत सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई के नाम पर शहर वासियों से कुलैक्शन पर्ची काटी जाती है तो आखिर यह पैसा कहां जा रहा है। इसकी जांच करवाई जानी चाहिए ताकि इन सफाई सेवकों को इनका बनता हक मिल सके। उन्होंनें कहा कि नगर निगम में कथित डीजल घोटाले की जांच को अधिकारियों द्वारा क्यों दबाया जा रहा है। इसका खुलासा किया जाना चाहिए। अगर मेयर साहब निगम संभालने में अमर्थ है तो शहर के हित के लिए अपना त्यागपत्र दे दें। इस मौके पर श्रीराम नूनीवाल, सोनू संधू, हंसराज पूर्व सरपंच पंजाबा, नितिन बठला, मा. अमरीक सिंह, वेद प्रकाश कलरखेड़ा, सोहन लाल नंबरदार आदि मौजूद थे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– हड्डारोड़ी से परेशान मोहल्लावासी, नाकरीय जीवने जीने को मजबूर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here