हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश PM Modi To Ad...

    PM Modi To Address Nation: विदेशी चीजों से मुक्त होने का समय आ गया है: पीएम मोदी

    PM Modi To Address Nation
    PM Modi To Address Nation: विदेशी चीजों से मुक्त होने का समय आ गया है: पीएम मोदी

    नवरात्र पर्व से आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम उठा रहा है देश: मोदी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। PM Modi To Address Nation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सोमवार से देश का वस्तु एवं सेवा कर-(जीएसटी) उत्सव मां दुर्गा के नवरात्र पर्व के साथ शुरू हो रहा है। मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी की बचत शुरू हो रही है और इसका फायदा देश के किसान, व्यापारी, उद्यमी और गरीबों को मिलेगा। इससे कारोबार को आसान बनाया जा सकेगा और हर राज्य को विकास की दौड़ में विकास का साथी बनाया जाएगा और त्योहारों के मौसम में देश के हर वर्ग के लिए बचत उत्सव आरम्भ हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि अब तक देश के लोग अलग-अलग करों में उलझे हुए थे और दर्जनों टैक्स देश के लोगों को देने पड़ते थे लेकिन अब जीएसटी के नए दौर ने सबके लिए सारी रुकावटें दूर कर दी और सोमवार से देश जीएसटी करों में सुधार का नवरात्र के साथ नया उत्सव मनाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने देश के हर राज्य की समस्या का समाधान खोजा है। केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा है कि देश अब एक जैसी व्यवस्था में आ जाएगा और देश अब ‘वन नेशन वन टैक्स’ के दायरे में काम शुरू कर देगा। PM Modi To Address Nation

    देश के लोगों को करों के जाल से मुक्ति मिल गई है और लोगों की जरूरत की चीजें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में ही रहेंगी। इनमें रोजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को पांच प्रतिशत या फिर शून्य प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा। मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों के लिए अब 99 प्रतिशत वस्तुएं 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आ गई है। इस नई कर व्यवस्था से देश के नागरिकों के लिए घर बनाना, टीवी खरीदना, स्कूटर खरीदना, बाइक खरीदना तथा अन्य वस्तुओं के दाम कम हो जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेशी के मंत्र से ही मिलेगी देश को मिलेगी शक्ति। हमें विदेशी चीजों से मुक्ति पानी होगी हमें वही सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो।

    यह भी पढ़ें:– Varanasi: वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए गंगा आरती