हमसे जुड़े

Follow us

22.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले आने के साथ कुल संख्या 190 पर पहुंची

    Corona

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज छह नए मामले आने के बाद राज्य में ऐसे कुल मामले बढ़ कर अब 190 तक पहुंच गए हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 42 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय 146 मामले हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर बुधवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। (Corona in Haryana) राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 26397 तक पहुंच गया है जिनमें से 12252 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 14145 निगरानी में हैं।

    राज्य में कोरोना जैसे लक्षणों को लेकर इस समय 1192 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं

    अब तक 7098 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 5291 नेगेटिव तथा कुल 190 पॉजिटिव पाए गए। 1617 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। (Corona in Haryana) 190 पॉजिटिव मरीजों में से 42 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है। हालांकि इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा निवासी एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

    बुलेटिन के अनुसार 190 पॉजिटिव मामलों में दस विदेशी हैं। इनमें छह श्रीलंकाई, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक मामला है। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है। कोरोना के नूंह से आज तीन, पानीपत, पंचकूला और सोनीपत एक-एक मामला सामने आया।

    • राज्य में अब नूंह में 48, फरीदाबाद में 33, गुरूग्राम में 32
    • पलवल में 29, अम्बाला में सात, करनाल और पंचकूला छह-छह, पानीपत में पांच
    • सिरसा में चार, सोनीपत चार, यमुनानगर में तीन
    • भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो
    • चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
    • कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 17, फरीदाबाद आठ
    • पानीपत में चार, करनाल तीन
    • अम्बाला, सिरसा और पंचकूला दो-दो
    • भिवानी, हिसार,  पलवल और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।