हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Accident: ट्र...

    Accident: ट्रेन से टकराई ट्रॉली, एक डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त

    Hoshiarpur News
    Rail Accident: ट्रेन से टकराई ट्रॉली, एक डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त

    रेलवे पुलिस फोर्स ने आरपीएफ को सौंपा मामला | Hoshiarpur News

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur Rail Accident: होशियारपुर से जालंधर जा रही एक ट्रेन से ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। इस वजह से ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, ट्रेन होशियारपुर से जालंधर जा रही थी, रास्ते में कठार-आदमपुर में ट्रेन हादसा हो गया। इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर- ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। Hoshiarpur News

    हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। रेल में सफर कर रहे यात्रियों और राहगीरों की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से दूर किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रेन की चपेट में कैसे आई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रेन घटना स्थल पर रुकी हुई है। ट्राली के ट्रेन से टकराने से जहां इंजन से लगे डिब्बा क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं दूसरी और ट्राली भी क्षतिग्रस्त हो गई। Hoshiarpur News

    थाना जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि मामले में कोई भी संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। सारे मामले की जांच को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) को हैंडओवर कर दिया गया है। उनकी जांच के बाद अगली कार्रवाई रेलवे द्वारा की जाएगी। Hoshiarpur News

    यह भी पढ़ें:– UP Expressway: यूपी के इन शहरों से होकर निकलेगा ये नया हाईवे, इन किसानों की हो जाएगी मौज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here