हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home खेल 17 फरवरी से 7...

    17 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक होगा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप

    Women-Football-Cup

    नई दिल्ली (एजेंसी)। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत की मेजबानी में वर्ष 2021 में 17 फरवरी से सात मार्च तक आयोजित किया जाएगा। स्थानीय आयोजन समिति और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने टूर्नामेंट का नवीनतम मैच कार्यक्रम जारी किया और नई तारीखों की घोषणा की। टूर्नामेंट इस साल नवम्बर में आयोजित होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे अगले वर्ष स्थगित कर दिया गया था। अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई टूर्नामेंट के पांच मेजबान शहर हैं और 16 टीमों के 32 मैचों की मेजबानी करेंगे। उद्घाटन मैच 17 फरवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा जबकि फाइनल सात मार्च को नवी मुंबई में होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।