हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Suicide: पिहो...

    Suicide: पिहोवा में पत्नी ने जहर निगल लिया तो पति ने लगाया फंदा, दोनों की मौत

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    पिहोवा (सच कहूँ/जसविंद्र)। Pehowa News: घरेलू कलह के चलते जब पत्नी ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो पति ने भी जंगल में जाकर फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। मृतकों की पहचान बलवान और उसकी पत्नी पूजा के रूप में गांव कराह साहब के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को गांव कराह साहिब की पूजा ने जहर निगल लिया। जिसके बाद उसे पिहोवा के निजी अस्पताल में लाया गया था। वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पत्नी पूजा के साथ अस्पताल में पति बलवान भी आया था। Kurukshetra News

    जब डॉक्टर ने कहा कि पूजा की हालत बेहद गंभीर है और इसका बच पाना मुश्किल है तो बलवान सदमे में आ गया। साथ पहुंचे लोगों को वहीं छोड़कर वो वहां से निकल गया। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर को उसका शव स्योंसर जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। जंगल से गुजर रहे किसी राहगीर ने शव पेड़ पर लटका देख सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक बलवान और पूजा के दो लड़के हैं। Kurukshetra News

    उसके भाई बलजिंदर ने बताया कि वे पांच भाई हैं। बलवान और उसकी पत्नी पूजा में आपस में अनबन चल रही थी। जिस कारण दोनों ने सुसाइड कर लिया। इसके पीछे किसी का हाथ नहीं है। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Summer Home Decor Idea: गर्मियों के हिसाब से अब घर के इंटीरियर में करें बदलाव