हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री मोदी की वजह से दुनिया ने माना भारत का लोहा : महिपाल ढांडा

    Hanumangarh News
    प्रधानमंत्री मोदी की वजह से दुनिया ने माना भारत का लोहा : महिपाल ढांडा

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन की श्यामसिंह कॉलोनी में चावला परिवार की ओर से हरियाणा के पानीपत विधानसभा क्षेत्र (Panipat Assembly Constituency) से विधायक महिपाल ढांडा के अभिनंदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रो. सुमन चावला, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके चावला, भरत चावला, डॉ. आदित्य चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, भाजपा नेता आशीष पारीक, सुरेन्द्र जलंधरा, डॉ. संदीप सहारण, मनीराम प्रधान, पार्षद बलराज सिंह दानेवालिया, केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया, डॉ. पारस जैन, टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक नारंग, राजेन्द्र मुंजाल सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाजपा के प्रवासी विधायक महिपाल ढांडा का 151 किलोग्राम की पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। Hanumangarh News

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महिपाल ढांडा (Mahipal Dhanda) ने कहा कि प्रो. सुमन चावला का पीहर पानीपत है तो उस नाते से वे उनकी बहन समान हैं। उन्होंने कहा कि देश की मजबूत नींव बनाने व पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। देश को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूती देने का काम व कोरोना जैसी महामारी में देश को सुरक्षित रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को संबंल देने का काम दूरदर्शी सोच के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उपलब्धियां गिनानी होगी।

    उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कई दलों की सदस्यता छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर शिवरत्न खड़गावत, खैरातीलाल मदान, कालूराम शर्मा, प्रकाश तंवर, गौरव जैन, अश्विनी नारंग, जयकिशन चावला, पवन धमीजा, सुरेश धमीजा, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद मुस्ताक, सफी मोहम्मद, अतुल धींगड़ा, महेश जसूजा, विकास शर्मा, हकीकत चुघ, जयपाल जैन, राजू मदान, सोनू मदान, गौपाल सैन, सुयालाल सैन, गौरव बैद, विजय खुंगर, श्याम पपनेजा, मदन बाघला, अश्विनी नारंग, अमर सिंगला, हरीमोहन महर्षि, प्रदीप ऐरी, राजेन्द्र मुंजाल, जयवर्द्धन ज्याणी आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: किसान आंदोलन बना परेशानी का सबब, ट्रेनें रद्द

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here