हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home सरसा ‘यूथ वी...

    ‘यूथ वीरांगनाएं’ ने 35 महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता के लिए प्रमाण-पत्र

    Sirsa News
    'यूथ वीरांगनाएं' ने 35 महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता के लिए प्रमाण-पत्र

    Self-reliance Certificates Distributes: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा स्थानीय शर्मा गेस्ट हाउस में रविवार को सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 35 महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस दौरान महिलाओं ने अपने द्वारा तैयार की गई ड्रेस और मेकअप का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। Sirsa News

    समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में डबवाली महिला दुर्गा शक्ति स्टाफ से समेष्टा, परमजीत व रघुवीर सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाकूवाला की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु बाला, एन.एम. कॉन्वेंट स्कूल अलीकां की प्रधानाचार्या जिन्नी अरोड़ा, गुरु नानक कॉलेज की लेक्चरर खुशप्रीत कौर, समाजसेवी प्रियंका छाबड़ा तथा राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    प्रतिभागियों को पहेलियों का सही उत्तर देने पर सम्मानित किया गया

    कार्यक्रम में राज्य स्तरीय यूथ वीरांगनाएं रोजी महेंद्रु, नीलम सुखीजा, मोनिका, नीरू व सोनिया विशेष रूप से शामिल रहीं। वहीं डबवाली से कंचन, मनजीत कौर, करमजीत कौर, सपना, अनीता, अमन, परवीन, राधा, नीलम कक्कड़, गीता, वीना, मनप्रीत सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों के लिए पहेलियां पूछी गईं और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

    इस अवसर पर अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यूथ वीरांगनाएं संस्था ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी जैसे कौशलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले एक दशक से अधिक समय से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। Sirsa News