हमसे जुड़े

Follow us

22.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Theft News: छह घंटे में चोरी का खुलासा, चार बाल अपचारी हिरासत में

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने मात्र छह घंटों में चोरी की घटना का राजफाश करते हुए चार बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, मोबाइल फोन व 54 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए बाल अपचारियों को सुधार गृह भेज दिया है। Kairana News

    विगत गुरुवार शाम करीब छह बजे कस्बे के मोहल्ला अंसारियान निवासी अली हसन ने मोहल्ला रेतेवाला में स्थित उसकी दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा लैपटॉप, मोबाइल फोन व नगदी चोरी किये जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से मात्र छह घंटे के अंदर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया, जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ लैपटॉप, मोबाइल फोन व 54 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों बाल अपचारियों को सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– किसान आंदोलन: कैथल पुलिस अलर्ट, नाको पर पुलिस कर्मचारी-अधिकारी तैनात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here