हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Mpox Virus in Europe: यूरोप में तेजी से एमपॉक्स वायरस के फैलने का खतरा!

    Mpox Virus

    Mpox Virus in Europe: हेलसिंकी (एजेंसी)। अफ्रीका में फैल रहे क्लेड आई वायरस के कारण होने वाले एमपॉक्स के तेजी से यूरोप में फैलने का खतरा बढ़ गया है। यूरोपीय रोग निवारण एवं नियंत्रण केंद्र (ECDC) ने जारी रिपोर्ट में यह आशंका जताई है। स्वीडिश पब्लिक हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने स्वीडन में एमपॉक्स क्लेड आई के पहले मामले की पुष्टि की। फिलहाल, एजेंसी के मुख्य महामारी विज्ञानी मैग्नस गिसलेन ने जनता को आश्वस्त किया है कि मौजूदा एमपॉक्स क्लेड क वैरिएंट कोविड-19 संक्रमण से कम जोखिम है। Mpox Virus

    स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट मेडिकल यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोगों एवं टीकाकरण की विशेषज्ञ हेलेना हर्वियस अस्कलिंग ने कहा कि एमपॉक्स क्लेड क कोविड-19 से काफी अलग है। नए कोरोनावायरस के विपरीत, एमपॉक्स क्लेड 1 हवा से नहीं फैलता है। इसे फैलने के लिए संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क की आवश्यकता होती है। इसके लिए एक प्रभावी टीका भी उपलब्ध है। Mpox Virus

    MUDA Land Scam : राज्यपाल के निर्देश से बढ़ी कर्नाटक सीएम की मुश्किलें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here