हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कैथल 20 हजार की आब...

    20 हजार की आबादी वाले शहर में नहीं कोई मैदान या खेल स्टेडियम

    Kaithal News
    Kalayat News: 20 हजार की आबादी वाले शहर में नहीं कोई मैदान या खेल स्टेडियम

    सड़कों और नहर की पटरी पर युवा कर रहे प्रैक्टिस, बना रहता हादसे का डर

    कलायत (सच कहूँ/अशोक राणा)। Kalayat News: नगर कलायत को उपमंडल का दर्जा प्राप्त है। लेकिन शहर में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही के चलते एक भी खेल मैदान नहीं है। मजबूरन युवा खिलाड़ियों को सड़कों नहर की पटरियों और निजी मैदानों का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार को सरसा ब्रांच नहर पर प्रैक्टिस कर रहे युवा खिलाड़ी राघव राणा, निखिल राणा, सागर भुक्कल, मयंक, मोनू, संदीप, राहुल, ने बताया कि नगर कलायत आबादी बीस हजार से ऊपर है। लेकिन युवाओं के खेलने के लिए नगर में कोई बड़ा मैदान या खेल स्टेडियम नहीं है। Kaithal News

    इस कारण युवा खिलाड़ी प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं। और क्षेत्र के युवा आर्मी, नेवी, एयरफोर्स पुलिस, पैरामिलिट्री, आदि की सर्विस पाने में भी बिछड़ते जा रहे हैं। उनको रोजमर्रा प्रैक्टिस के लिए नहर की पटरी व शहर सड़को का सहारा लेना पड़ रहा है। जो किसी खतरे से कम नहीं है। Kaithal News

    सड़कों पर दौड़ते ट्रैफिक के काम हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्टेडियम की मांग को लेकर वह कई बार स्थानीय मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी खेल स्टेडियम की मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नगर में जल्द खेल स्टेडियम बनाए जाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें:– जींद के डॉ. मृत्युंजय गुप्ता का न्यूयार्क में सम्मान, पूरे विश्व से चुने गए 10, भारत से अकेले

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here