हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तीतरवाड़ा में ...

    तीतरवाड़ा में तालाब बनी गांव की गली, जीना मुहाल

    Kairana:
    Tittarwada: तीतरवाड़ा में तालाब बनी गांव की गली, जीना मुहाल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Tittarwada News: तीतरवाड़ा में गंदे पानी की निकासी की समूची व्यवस्था न होने के चलते गांव की गली तालाब बन गई है। स्कूली छात्र-छात्राएं व ग्रामीण गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा के सैंकड़ों बाशिंदों को आजकल जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव के बस स्टैंड से तालाब की ओर जाने वाली गली में पिछले कई महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके चलते लोगो को भारी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। इस रास्ते पर ही गांव का शिव मंदिर भी स्थित है। Kairana

    जहां पूजा-अर्चना करने वाली महिला श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गांव का मुख्य मार्ग होने के चलते स्कूली छात्र-छात्राएं व ग्रामीण गली में भरे गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर है। करीब पचास घरों के सामने गली में यह पानी भरा हुआ है, जिसके चलते यहां रहने वाले लोगो को संक्रमित रोगों से ग्रस्त होने का खतरा भी पनप रहा है। ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए स्थानीय अफसरों से कई बार गुहार लगा चुके है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया गया है कि गली में मौजूद इन घरों का गंदा पानी नालियों से होकर मामौर वाले रास्ते पर बने नाले में जाकर गिरता था, परन्तु नाले में पहुंचने वाले पानी की निकासी की समूची व्यवस्था न होने की कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। Kairana

    अखिल भारतीय बैरागी महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष अजय स्वामी तथा अंकित, मनीष, मनोज, राजेन्द्र, कुलदीप, संदीप, अनिल, संजय, मोहित, अंकुश आदि ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि नाले का विस्तार कराए जाने हेतु जिला मुख्यालय पर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के पश्चात ही जलभराव की समस्या का निस्तारण हो सकेगा। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Protested: बिजली कर्मचारी गरजे, जमकर किया प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here