हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दर्जा नगर निग...

    दर्जा नगर निगम का, पीने के पानी का प्रबंध नहीं!

    Abohar News
    ठंडे पानी के वाटर कूलर नगर निगम के पीछे कबाड़ में पड़े

    ठंडे पानी के वाटर कूलर नगर निगम के पीछे कबाड़ में पड़े | Abohar News

    अबोहर (सचकहूँ /सुधीर अरोड़ा)। पूरे शहर को पानी सप्लाई देने वाले नगर निगम कार्यालय में पीने के पानी तक का प्रबंध नहीं है, जिससे न केवल नगर निगम के कर्मियों को बल्कि यहां रोजाना आने वाले लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं होता। कर्मी या तो अपने घरों से बोतलें भर कर लाते हैं या फिर ठंडे पानी का कैंपर का प्रबंध अपने स्तर पर करते हंै। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम में पहले लगे ठंडे पानी के वाटर कूलर इलेक्ट्रोनिक नगर निगम के पीछे कबाड़ में पड़े हैं। Abohar News

    गौरतलब है कि दोपहर के समय अभी भी गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बुधवार को यहां जब लोन अप्लाई करने सैंकडों की संख्या में लोग पहुंचे तो उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नगर निगम कर्मियों से बात करने पर खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं हुआ हालांकि उन्होंने यह जरुर कहा कि वह पानी के कैंपर का प्रबंध अपने स्तर पर करते हैं जबकि महिला कर्मियों ने बताया कि वह तो पानी की बोतल अपने लिए घर से ही ले कर आती हंै।

    पूर्व पार्षद महेंद्र कुमार ने कहा कि इससे और निराशाजनक बात क्या होगी कि नगर निगम जो पूरे शहर को तो पानी की सप्लाई करता है लेकिन नगर निगम के कार्यालय में जहां सैंकडों की संख्या में कर्मी काम करते हैं व रोजाना सैंकडों लोग अपने कार्य के लिए यहां आते हैं उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं होता। उन्होंने कहा कि नगर निगम टैक्स वगैरह वसूलती है लेकिन नगर निगम कार्यालय में ही लोगों के लिए पानी तक की सुविधा नहीं है तो इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम लोगों को किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। Abohar News

    उन्होने नगर निगम कमिश्नर डीसी डॉ. सेनू दुग्गल से अपील की है कि वह कर्मियों के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों के लिए पानी व शौचालयों इत्यादि का प्रबंध अवश्य करवाएं। उधर, नगर निगम इम्लाइज यूनियन के प्रांतीय सदस्य मंगत वर्मा ने बताया कि नगर निगम में पीने के पानी की सुविधा नहीं है व इस बाबत कई बार अधिकारियों को अवगत करवा कर समस्या का हल करवाने की मांग की गई है व इसके लिए प्रोपोजल भी बनाई जा चुकी है। उम्मीद है कि इसका प्रयाप्त हल जल्द हो जाएगा। इस बाबत नगर निगम के मेयर विमल ठठई से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– पीआरटीसी विभाग में जल्द होगी ‘हाईटेक’ व्यवस्था

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here