हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कीर्तन को लेक...

    कीर्तन को लेकर दो समुदायों में चले लाठी-डंडे, 16 पर मुकदमा

    Moradabad News
    कीर्तन को लेकर दो समुदायों में चले लाठी-डंडे, 16 पर मुकदमा

    मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कीर्तन को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत लाठी-डंडों तक पहुंच गई। मामला मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र बहादुरपुर गांव का है, जहां कीर्तन की तेज आवाज को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। Moradabad News

    कई लोग घायल हो गए | Moradabad News

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 16 नामजद लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। गांव की महिलाओं का आरोप है कि वे कीर्तन कर रही थीं, तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बात बढ़ने पर मुस्लिम पक्ष ने उन पर पत्थरबाजी और हमला कर दिया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि विवाद सोमवार शाम मस्जिद में एक जानवर घुसने से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। कीर्तन की आवाज को लेकर तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें सुनीं और तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

    घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है, ताकि हालात काबू में रहें। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह घटना एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव को उजागर करती है, जिसे शांत करने के लिए प्रशासन अब हर संभव कोशिश कर रहा है। Moradabad News

    Sirsa Road Accident: सिरसा में बड़ी सड़क दुर्घटना, गुजरात पुलिस के तीन जवानों की मौके पर ही मौत