हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान होली पर खूब म...

    होली पर खूब मचा धमाल, उड़ा रंग, अबीर और गुलाल

    Hanumangarh News
    होली पर खूब मचा धमाल, उड़ा रंग, अबीर और गुलाल

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। धुलंडी पर्व पर सोमवार को भटनेर नगरी अलग ही रूप में नजर आई। जहां उत्साह का माहौल था तो उल्लास तो खुशियों के रंग भी बिखरे नजर आए। चहुंओर मस्ती थी तो अपनत्व के साथ रिश्तों में मिठास भी। जिले में होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी होली के रंगों से रंगे नजर आए। बच्चे बच्चा पार्टी के संग तो युवा अपने साथियों, परिजनों के साथ और बुजुर्ग अपनी मंडली के साथ होली खेलने निकले। महिलाओं की टीम भी होली के रंगों में रंगी नजर आई। Hanumangarh News

    रंगों में हो रही प्यार-स्नेह और अपनत्व की बरसात

    लोगों ने एक-दूसरे के साथ होली खेलते हुए शुभकामनाएं दी। मिठाइयों का दौर भी चलता रहा। इससे पहले सुबह से ही भटनेर नगरी रंगों से सराबोर हो उठी। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा, रंगत भी बढ़ती गई। हर तरफ रंग-गुलाल से रंग युवाओं की टोलियां नाचती-गाती चल रही थी। जो भी रास्ते में आता उस पर रंग-गुलाल उड़ेलकर लाल-पीला कर दिया। हर तरफ मस्ती और उल्लासभरा माहौल था। डीजे की धुन पर मस्ती से सराबोर युवा थिरक रहे थे। महिलाएं भी टोलियों में घूम-घूमकर रंग-गुलाल लगा रही थी। रंगों में प्यार-स्नेह और अपनत्व की बरसात हो रही हो।

    रंग-गुलाल लगाने के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और गले मिलकर होली की एक-दूसरे को बधाइयां दी। दोपहर बाद तक होली के मस्तानों का हुजूम सडक़ों पर उमड़ता रहा और मस्ती छाई रही। शाम को लोग एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। विभिन्न समाजों की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किए व उन्होंने सामूहिक रूप से होली खेली। इससे पहले रविवार को देर रात तक होली का दहन कार्यक्रम चलते रहे। लोगों ने शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। Hanumangarh News

    Viral Video: दर्शकों की भीड़ में घुसे डुप्लीकेट शिखर धवन! पकड़े जाने पर कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here