हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा के इन शहरों की किस्मत बदल देंगे ये 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के इन शहरों की की किस्मत बदल देंगे ये 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना

    Haryana New Highway: हरियाणा की सरकार हरियाणा में कई तरह को योजनाएं निकालने के साथ-साथ सड़को और हाईवों का भी काम कर रही हैं, इसी बीच हरियाणा प्रदेश के जींद शहर को 6 नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सरकार जोरों से काम कर रही हैं, इनमें से 152डी नेशनल हाईवे बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका हैं, वहीं रोहतक से पंजाब जाने के लिए नेशनल हाईवे भी बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है, इसके अलावा कुछ नेशनल हाईवे पर काम जोरों से चल रहा हैं। Haryana News

    इसी काम को देखकर जींद के लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सरकार कहीं आने वाले समय में जींद को राजधानी ना बना दें। जींद में नेशनल हाईवे का आने वाले दिनों में जाल बिछने जा रहा हैं, यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश के जींद शहर को 6 नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी होगी।

    Symptoms Of Chronic Kidney Disease: किडनी खराब होने से पहले शरीर करता है ये 7 मामूली सा इशारा, ना करें इग्नोर, वरना हो सकता है नुकसान

    दरअसल नेशनल हाईवे किसी भी देश की रीड़ की हड्डी माने जाते हैं, क्योंकि देश से जुड़े तमाम ट्रांसपोर्ट की सुविधा नेशनल हाईवे द्वारा एक ही स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाई जाती हैं। अगर किसी देश की रोड़ कनेक्टिविटी अच्छी है तो उस देश की अर्थव्यवस्था भी अच्छी होना लाजमी हैं, अगर किसी एक ही शहर से 1,2 नहीं बल्कि 6-6 हाईवे की कनेक्टिविटी हो जाए तो उस शहर का विकास आने वाले समय में तेज रफ्तार से होना लाजमी हैं, क्योंकि एक हाईवे ही विकास के अनेक दरवाजे खोल देता हैं, तो 6 हाईवे बनने के बाद आप उस शहर में होने वाले विकास का अंदाजा लगा ही सकते हैं।

    बता दें कि हम हरियाणा शहर के जींद जिले की बात कर रहे हैं, जहां पर आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 हाईवे से कनेक्टिविटी होने जा रही हैं। जींद जिला वैसे तो विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ हैं, लेकिन इन हाईवे के निर्माण से शहर में विकास एक बार फिर से तेज गति पकड़ने वाला हैं, वहीं इन हाईवे के निर्माण को देखते हुए लोग अब दबी जुबान में बातें करने लगे हैं, कि आने वाले समय से सरकार जींद को हरियाणा प्रदेश की राजधानी बना सकती हैं।
    वैसे भी जींद को हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी बोला जाता हैं, क्योंकि जिनकी धरती ने अनेक राजनीतिक धुरंधरों को जन्म दिया हैं, अब हो सकता हैं कि आने वाले दौर में जींद कमर्शियल राजधानी भी बन जाए, हरियाणा के सबसे पुराने शहरों में से एक जींद शहर अब विकास की गति पकड़ता जा रहा हैं, इसका कारण शहर से कनेक्टिविटी बढ़ा रहे नए हाईवे को माना जा रहा हैं, तो आईए जानते हैं कि जींद में आने वाले समय में कौन-कौन से हाईवे बनकर तैयार हो जाएंगे।

    सोनीपत से जींद 352ए नेशनल हाईवे | Haryana News

    सोनीपत से जींद के बीच में सफर तो आसान करने के लिए बनाए जा रहे 352 ए नेशनल हाईवे पर इन दिनों निर्माण कार्य जोरों से चल रहा हैं, यह हाईवे जल्द ही बनकर तैयार होकर जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देने जा रहा हैं।
    वहीं आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 352A सोनीपत को जींद से जोडेगा। इस पर काम भी शुरु कर दिया गया हैं और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत इस हाईवे का निर्माण कार्य 2 अलग कंपनियों के द्वारा किया जा रहा हैं। इस हाईवे की कुल लंबाई 80 किलोमीटर हैं जिसे दो हिस्सों में बांटा गया हैं, इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद दो हिस्सों में चल रहा हैं।

    170 करोड़ की लागत से बनेगा जींद पानीपत स्टेट हाईवे | Haryana News

    जींद में एक तरफ सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ जींद और पानीपत के बीच में सरकार स्टेट हाईवे बनाने जा रही हैं, इस हाईवे के निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही हैं। इस हाईवे का निर्माण कार्य सेंटर रोड फंड स्कीम के तहत किया जाएगा। यह हाईवे बनने के बाद जींद से पानीपत का सफर करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

    Indian Currency: आजादी के 20 सालों बाद नोटों पर कैसे आई गांधीजी की तस्वीर? पढ़िए क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी

    152 डी का लाभ उठा रहे हैं जींद शहर के निवासी

    जींद शहर में 152 डी की कनेक्टिविटी होने के बाद शहर के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं, आपको बता दें कि 152 डी बनने के बाद जींद के निवासियों का अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया हैं, पहले चंडीगढ़ अंबाला जाने वाले मुसाफिरों को 3 से 4 घंटे का समय लगता था, लेकिन 152 डी बनने के बाद यहीं सफर 2 घंटे में आसानी से पुरा किया जा सकता हैं, वहीं इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद जींद के नागरिकों का दिल्ली और राजस्थान का सफर भी आसान हो गया हैं।

    रोहतक-जींद और नरवाना नेशनल हाईवे 352 | Haryana News

    जींद शहर को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला हाईवे 352 बनकर तैयार हो चुका हैं, आपको बता दें कि इस फोरलेन हाईवे की सौगात जींद के वासियों को काफी सालों पहले दी गई थी, लेकिन इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, काफी लंबे समय बाद अब यह हाईवे बनकर बिल्कुल तैयार हो गया हैं और जींद के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा हैं, इस हाईवे के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का सफर भी आसान हो गया हैं।

    पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

    आने वाले समय में जल्द ही जींद शहर की कनेक्टिविटी हरियाणा प्रदेश में बनने जा रहे पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे से कर दी जाएगी, इस नेशनल हाईवे को बनाने की मंजूर मिल गई हैं और सर्वे का काम शुरु कर दिया गया है, यह हाईवे बनने के बाद करनाल, जींद, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ने का काम करेगा, इसके साथ-साथ जींद के लोगों का सिरसा का सफर भी आसान हो जाएगा, यह हाईवे सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा शहर की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।

    जम्मू-कटर और दिल्ली नेशनल हाईवे |Haryana News

    एनएचएआई द्वारा जम्मू कटर दिल्ली नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा हैं, यह हाईवे जींद जिले के पीलूखड़ा से होकर गुजरेगा, इस हाईवे के निर्माण के बाद जींद के लोगों को जम्मू कश्मीर का सफर करने में आसानी होगी, वहीं इसके साथ-साथ यह हाईवे जींद शहर की दिल्ली से क्नेक्टिविटी भी आसान कर देगा। इस हाईवे के निर्माणक के बाद हरियाणा प्रदेश के अनेक जिले ट्रैफिक से निजात भी पा सकेंगे। यह हाईवे बनने के बाद जींद जिले का विकास एक बार फिर रफ्तार पकड़ते जा रहा हैं इस हाईवे के निर्माण के बाद और जींद की कनेक्टिविटी होने से उद्योगपतियों की नजर भी जिंद जैसे शहर में अपने उद्योग स्थापित करने की होगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here