हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान Theft: रात्रि...

    Theft: रात्रि को ताला तोड़कर खेत में बनी ढाणी में घुसे चोर

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    इन्वर्टर-बैटरी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बाइक की ट्रॉली व लोहे की एंगल पर हाथ साफ

    Theft: हनुमानगढ़। खेत में बनी ढाणी में रात्रि को ताला तोड़कर घुसे अज्ञात चोर इन्वर्टर-बैटरी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बाइक की ट्रॉली व लोहे की एंगल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। ढाणी मालिक खेत पहुंचा तो वारदात का पता चला। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में धर्मवीर पुत्र पूर्णराम सुथार निवासी वार्ड दो, गांव कोहला ने बताया कि उसके नाम से चक 14 एचएमएच में कृषि भूमि है जिसमें ढाणी बना रखी है और ट्यूबवैल लगा हुआ है। 12-13 मई की मध्यरात्रि को वह अपनी ढाणी में नहीं था और ढाणी के ताला लगा हुआ था। Hanumangarh News

    रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति ढाणी का ताला तोड़कर अन्दर घुसा और अन्दर रखे सामान में से एक इन्वर्टर व बैटरी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, खेत में खड़ी मोटर साइकिल की ट्रॉली व लोहे की 15-20 एंगल जिनका वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है, चोरी कर ले गया। वह 18 मई को अपने खेत में गया तो उक्त सामान की चोरी का पता चला। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल बाबूलाल के सुपुर्द किया है।

    टाउन थाना क्षेत्र से तीन बाइक चोरी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में बाइक मालिकों की ओर से टाउन पुलिस थाना में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र बलराम सुथार निवासी वार्ड तीन, गांव चौहिलांवाली ने बताया कि उसने 12 मई की शाम को अपनी बाइक सेंट्रल पार्क के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। प्रकरण की तफ्तीश एएसआई जसवन्त सिंह कर रहे हैं।

    दूसरे मामले में प्रेमचन्द पुत्र पालाराम चाहर निवासी वार्ड तीन, गांव मटोरियांवाली ढाणी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति टाउन स्थित आईएनडीयूएसआईएनडी बैंक शाखा के बाहर से उसकी बाइक चुराकर ले गया। इस मुकदमे की जांच हैड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी गई है। वहीं भजन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी 12 एचएमएच, कोहला ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि कोई अज्ञात शख्स टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास से उसकी बाइक चोरी कर ले गया। प्रकरण का अनुसंधान एएसआई सोहनलाल कर रहे हैं।  Hanumangarh News

    कार्यस्थल से घर लौट रहे प्रौढ़ पर हमला