हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Farmer’...

    Farmer’s Subsidy: किसानों की सब्सिडी को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का आया ये बड़ा बयान

    Kurukshetra News
    Farmer's Subsidy: किसानों की सब्सिडी को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का आया ये बड़ा बयान

    Farmer’s Subsidy: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) करने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार 4000 रुपए प्रति एकड़ की सब्सिडी प्रदान कर रही है, जो देश में सबसे अधिक है। हरियाणा सतत धान खेती को बढ़ावा देने में अग्रणी राज्य है। पारंपरिक रोपाई विधियों के विपरीत, जिसमें अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, डीएसआर में पौधों को रोपाई करने की जरूरत नहीं होती, जिससे पानी की खपत और श्रम लागत में काफी कमी आती है। Kurukshetra News

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शुक्रवार को कृषि विभाग के सहयोग से सवाना सीड्स ने जल संरक्षण आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में डीएसआर अपनाने के फायदों और चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में किसानों और कई जिलों के कृषि उपनिदेशकों ने भाग लिया।

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने प्रदेश सरकार की किसानों को सतत कृषि की ओर स्थानांतरित करने में सहायता करने वाली योजनाओं को लेकर कहा कि हरियाणा के किसानों के लिए जल संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सरकार डीएसआर को एक स्थायी विकल्प के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और उन्नत बीज तकनीक तक पहुंच प्रदान करेगी। सवाना सीड्स के सीईओ और एमडी तथा फेडरेशन आॅफ सीड इंडस्ट्री आॅफ इंडिया के अध्यक्ष  अजय राणा ने डीएसआर की सफलता सुनिश्चित करने में तकनीक की भूमिका पर जोर दिया। Kurukshetra News

    GST Collection 2024-25: जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा ने किया बड़ा मुकाम हासिल!