हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कल्याण नगर के...

    कल्याण नगर के इस इन्सां परिवार ने बांटा जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन

    Sirsa News
    कल्याण नगर के इस इन्सां परिवार ने बांटा जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एमएसजी महारहमोकर्म माह की खुशी में अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन निवासी विजय सेठी इन्सां व उनके परिवार की ओर से इस पवित्र महीने की खुशी में फूड बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। Sirsa News

    इसके अलावा इस दौरान नामचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत जोन प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने इलाही नारा बोलकर किया। इस दौरान कविराजों ने अनेक सुंदर भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर सुषमा सेठी इन्सां, विजय सेठी इन्सां, कुनाल सेठी इन्सां, श्वेता सेठी इन्सां सहित काफी संख्या में साध-संगत व सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार मौजूद रहे। Sirsa News