सरसा (सच कहूँ न्यूज)। संत एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल, (Saint MSG Glorious International School) सिरसा की एक छोटी सी छात्रा ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अहम भागीदारी निभाई है। मौका था जन्मदिवस का। Sirsa News

प्राप्त जानकारी के अनुसार संत एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल लेवल-1 की छात्रा गुरअसीम सुपुत्री अनिल इन्सां का आज 7 फरवरी को जन्मदिन था। गुरअसीम पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए अपना जन्मदिवस कुछ अलग ढंग से मनाना चाहती थी। ऐसे में उसने इस खुशी के मौके पर एक नन्हा सा पौधा लगाने का निर्णय लिया। अपने स्कूल के आंगन में ही गुरअसीम ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरू जी ने 175 मानवता भलाई के कार्य शुरू कर रखे हैं और पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं के अनुसार डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अपनी हर खुशी के मौके पर कोई न कोई मानवता भलाई का कार्य करती है। Sirsa News















