हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Tree Plantation : विद्यालय प्रांगण में रोपे जाएंगे 1810 पौधे

    Hanumangarh News
    Tree Plantation : विद्यालय प्रांगण में रोपे जाएंगे 1810 पौधे

    Tree Plantation : सरपंच व जिला परिषद सदस्य ने की अभियान की शुरुआत

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बावरियांवाली ढाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सघन पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत हुई। सरपंच बस्सो देवी, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, ललकार सिंह, प्रधानाचार्य बृजप्रकाश गोदारा ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने कहा कि बढ़ते तापमान के मद्देनजर आवश्यक है कि सार्वजनिक स्थानों सहित अन्य जगहों पर पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से बारिश भी कम हो रही है। Hanumangarh News

    जितने अधिक पौधे लगेंगे गर्मी का प्रभाव उतना कम होगा | Hanumangarh News

    उन्होंने जिला कलक्टर का धन्यवाद किया जिन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत को करीब दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मानसून के दौरान दिया है। जितने अधिक पौधे लगेंगे गर्मी का प्रभाव भी उतना कम होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर के आगे एक-एक पौधा लगाएं। सिर्फ पौधा लगाना ही नहीं उसे वृक्ष बनाने का भी संकल्प लेना होगा। प्रधानाचार्य बृजप्रकाश गोदारा ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में मानसून के दौरान कुल 1810 पौधे लगाए जाएंगे।

    पहले दिन गुरुवार को 35 पौधे रोपे गए। पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए गए हैं। आगामी तीन-चार दिन में शेष पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी मदन ने बताया कि ग्राम पंचायत को 1692 पौधे लगाने का लक्ष्य जिला प्रशासन की तरफ से मिला है। पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर रविशंकर शर्मा, अंग्रेज सिंह, अटल भाम्भू, जगदीश मीना, पटवारी ममता वर्मा, गिरदावर कमला सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद थे। Hanumangarh News

    Farm Pond Subsidy Scheme : किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही इतने लाख का अनुदान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here