हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 1.30 किग्रा ह...

    1.30 किग्रा हैरोइन व 20,000 की ड्रग सहित 3 काबू

    Faridkot News
    Faridkot News: 1.30 किग्रा हैरोइन व 20,000 की ड्रग सहित 3 काबू

    फरीदकोट पुलिस ने किया नशा तस्करी गैंग का पर्दाफाश | Faridkot News

    • आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी व अन्य संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज

    फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: नशों के खिलाफ चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत डॉ. प्रज्ञा जैन एसएसपी फरीदकोट के निर्देशों अनुसार बड़ी सफलता हासिल करते सीआईए स्टाफ फरीदकोट ने नशा तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ फरीदकोट ने 3 नशा तस्करों के काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम हैरोइन व 20 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। उपरोक्त जानकारी डीएसपी (सब डिवीजन) त्रिलोचन सिंह ने मंगलवार को प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान दी। Faridkot News

    पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ धोबी के तौर पर हुई है, जो मोहल्ला जानिया, फरीदकोट का निवासी है, जबकि बाकी 2 आरोपी अमीर सिंह उर्फ रोहित व बलराज सिंह हैं, जो दोनों डॉ. अम्बेदकर नगर, फरीदकोट के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ फरीदकोट की टीम वीरे वाला रोड नजदीक सरकारी गुदाम पर नाकाबन्दी कर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाईक गांव वीरेवाला से आती दिखाई दी, जिस पर तीन आरोपी रोहित कुमार उर्फ धोबी, अमीर सिंह उर्फ रोहित व बलराज सिंह सवार थे, जब पुलिस पार्टी ने इनको रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाईक फैंककर भागने की कोशिश की, जिनको पुलिस ने शक के आधार पर काबू किया। Faridkot News

    इस दौरान आरोपियों की तलाशी लेने के लिए डीएसपी त्रिलोचन सिंह मौके पर पहुंचे, जिनकी उपस्थिति में तलाशी लेने पर रोहित कुमार उर्फ धोबी से 430 ग्राम होरोइन, एक कम्प्यूटर कांटा, 20,000/- रुपये ड्रग मनी व एक मोबाईल बरामद हुआ। इसी तरह अमीर सिंह उर्फ रोहित से 300 ग्राम होरोइन व मोबाईल फोन व बलराज सिंह से 300 ग्राम हैरोइन व मोबाईल बरामद हुआ।

    प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस नशा तस्करी गैंग का मास्टरमार्इंड रोहित कुमार धोबी है, जोकि सीमावर्त्ती क्षेत्र से नशे की खेप की डिलवरी लेकर आता था व उसके द्वारा अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर हैरोइन को आगे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही पुलिस टीम ने उनसे हैरोइन व ड्रग मनी के अलावा एक कम्प्यूटर कांटा, 3 मोबाईल व नशे की सप्लाई में इस्तेमाल किया गया बाईक भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मालमे दर्ज हैं। वहीं फरीदकोट पुलिस नशा तस्करी के इस पूरे जाल को तोड़ने के लिए जुटी है व आगामी दिनों में और भी गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की उम्मीद है। इस सबंधी मामला थाना सिटी फरीदकोट में दर्ज किया गया है। Faridkot News

    यह भी पढ़ें:– कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से कांवड़ मार्ग पर संकट