हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ जोधपुर के सुर...

    जोधपुर के सुरपुरा बांध में डूबने से तीन लड़कों की मौत

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र में सुरपुरा बांध में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई जबकि दो को बचा लिया गया। प्रताप नगर मजदूर कॉलोनी के छह दोस्त सुबह घूमने निकले थे और सुरपुरा बांध पर एक दोस्त पैर फिसलने से बांध में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके चार दोस्त भी बांध में कूद गए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के अनुसार पांच लड़के बांध में कूदे उनमें दो को बचा लिया गया जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत ठीक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के मृतकों की पहचान प्रताप नगर मजदूर कॉलोनी निवासी इब्राहिम (16), नौशाद अली (17) और मोहम्मद इस्माइल (15) के रुप में की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here