मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी में शुक्रवार सुबह कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। गमत रही की वहां मौजूद तीन चार बच्चों व तीन चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों मे समय रहते आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि भिवानी के बावड़ी गेट के पास एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। यहां कई बच्चे व महिलाएं बीड़ी व सिगरेट जलाने वाले पुराने लाइट तोड़ कर उनका सामान अलग करने का काम कर रहे थे।
तभी किसी एक लाइटर में आग लगी और वो इतनी भडकी की वहां मौजूद कुछ बच्चे खुद भाग गए तो कुछ को आसपास के लोगों ने बचाया। पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि उसे अपने घर से पास में काले धूएं का गुब्बारा उठता दिखा तो वो मौके पर आए। यहां तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझा रही थी और मामूली रूप से प्रभावित बच्चे व महिलाओं को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों का सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं मौके पर पहुँचे ट्रेफिक एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि समय रहते एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाडि?ाँ आ गई थीं। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। केवल कबाड़ जलकर राख हो गया। Bhiwani News















