हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पीलीबंगा में ...

    पीलीबंगा में आए तीन कोरोना पॉजिटिव

    Corona

    पीलीबंगा(सच कहूँ न्यूज) बीकानेर से रविवार को प्राप्त रिपोर्ट में ब्लॉक में तीन नए कोरोना पॉजिटिव आए। जानकारी के अनुसार वार्ड नं 3 58 वर्षीय एक व्यक्ति, चक 23 एसटीजी में 18 वर्षीय एक युवक तथा चक 45 एनडीआर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। सूचना पर प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा उस क्षेत्र की नाकेबंदी करवाई जिनमें कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आवास स्थान हैं।

    वार्ड नं 3 व चक 23 एसटीजी के व्यक्ति के शुक्रवार को यहां सेम्पल लेकर बीकानेर जांच के लिए भेजे गए जिनकी रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि चक 45 एनडीआर के व्यक्ति का सेम्पल श्रीगंगानगर में लिया गया था। आरआरटी प्रभारी डीसी सरस्वा व नर्सिंग अफसर धर्मपाल छिम्पा ने बताया कि ब्लॉक में रविवार तक कुल 172 एक्टिव केस में से 142 रिकवर हो गए जबकि 28 जने कोरोना पॉजिटिव है व दो जनों की मौत हो चुकी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।