हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लोहा फैक्ट्री...

    लोहा फैक्ट्री में पंप फटने से 3 की मौत, 2 घायल

    Death, Pump Blast, Iron Factory, Punjab

    जिला पुलिस प्रभारी ने लिया जायजा, तत्काल जांच के आदेश दिए

    बरनाला (जीवन रामगढ़ /जसवीर सिंह)। बरनाला के गांव छन्नां नजदीक लोहे की एक प्राईवेट फैक्ट्री में हाइड्रोलिक पंप फटने से एक फोरमैन सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के शैड की छत व इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हंडियाया से छन्नां रोड पर स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में मशीन पर डाई को रिपेयर करने के लिए इंजीनियर विशाल अरोड़ा, फोरमैन सिरीमान व मजदूर मनदीप सिंह लुधियाना से आए हुए थे। दोपहर एक बजे के करीब इंजीनियर, फोरमैन व मजदूर जब रिपेयर कर रहे थे तो अचानक हाइड्रोलिक पंप में जबरदस्त धमाका हुआ। हादसे में फोरमैन सिरीमान व मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर जतिन्दर ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया।

    फैक्ट्री मालिक भी घायल, लुधियाना रैफर

    मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक मानक गर्ग निवासी बरनाला व इंजीनियर विशाल अरोड़ा निवासी लुधियाना भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में पहुंचाया। दोनों की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया। जिला पुलिस प्रभारी बलजोत सिंह राठौर ने घटनास्थल का जायजा लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।