हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश बारामूला में ...

    बारामूला में लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

    Terrorist Arrested

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने पुख्ता सूचना के आधार पर सज्जाद अहमद, नसीर अहमद और जुनैद फारूक नाम के तीन आतंकवादियों को गुरुवार को बारामूला से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के पास से कुछ दस्तावेजों के अलावा हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।

    • आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
    • इस सिलसिले में बारामूला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।