हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लूटपाट गिरोह ...

    लूटपाट गिरोह के 3 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, दो फरार

    Robbery Gang, Arrested, Weapons, Police, Punjab

    जगराओं (जसवंत राए)। जगराओं पुलिस ने लूटपाट गिरोह के 3 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। जगराओं के एसएसपी सुरजीत सिंह सहित व अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्याक्ति नहर पुल के पास लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों सहित बैठे योजना बना रहे हैं। कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज निशान सिंह, नारकोटिक सेल के अधिकारी सहायक थानेदार शरनजीत सिंह सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड कर लखवीर सिंह, सोमनाथ, संतोष को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दो सदस्रू भागने में सफल हो गए।

    हथियार व पांच बाइक बरामद

    आरोपियों के कब्जे से 2 राईफलें 12 बोर, 25 कारतूस 12 बोर, एक बेसबॉल व पांच बाईक बरामद किया गया। प्राथमिक पूछताछ दौरान आरोपियों ने माना है कि उन्होंने पहले रेलवे स्टेशन मुल्लांपर में मालगाड़ी में गेहूं लोड करते समय ट्रकों व रेलगाड़ी के डिब्बों से गेहूं/चावल चोरी करने, गांव बंगसीपुरा में एनआरआई के घर से चोरी सहित जिले में चोरी की 27 वारदातों को कबूला हैं। जिनसे ओर पूछताछ की जाएगी, जिससे कई अहम खुलासे हो सकते हैं। आरोपी लखवीर सिंह खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।