हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कोरोना संक्रम...

    कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत

    Coronavirus Sachkahoon
    कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में Corona संक्रमण के 864 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में तीन मरीजों की मौत हुई है। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,050 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,95,872 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,84,923 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1087 घटकर 9,092 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,818 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,948 बढ़कर 4,44,44,013 पर पहुंच गया है।
    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम में सक्रिय मामलों की संख्या में 12 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, कर्नाटक में नौ, मिजोरम में चार, गोवा में तीन, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में दो-दो मामले बढ़े हैं।

    इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में ओडिशा में सबसे ज्यादा 381 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 165 और आन्ध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। वहीं महाराष्ट्र, मेघालय और तमिलनाडु में क्रमश: एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here