हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सात किलो चरस ...

    सात किलो चरस सहित बिहार की तीन महिलाएं गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News : सात किलो चरस सहित बिहार की तीन महिलाएं गिरफ्तार

    नेपाल से सप्लाई हुई थी चरस, लुधियाना में सप्लाई करने आई थीं | Patiala News

    पटियाला/राजपुरा (सच कहूँ ब्यूरो)। Rajpura News: बिहार से ट्रेन से अंबाला पहुंचने के बाद बस के जरिए पंजाब में दाखिल होने वाली तीन महिला नशा तस्करों को राजपुरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला नशा तस्करों से 7 किलो चरस की रिकवरी हुई है। इन तीनों महिलाओं को अलग अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। Patiala News

    एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा करते हुए बताया कि थाना सदर राजपुरा इंचार्ज किरपाल सिंह ने टीम के साथ मिलकर बिजाती देवनी गांव तालवा पोखर कोटवा जिला मोतिहारी बिहार को दो किलो, एएसआई हरजिंदर सिंह ने ललिता देवी गांव कोटला पोखर कोटवा जिला चंपारन बिहार को 2 किलो और एएसआई परमजीत सिंह ने सुदी देवी तालवा गांव थाना कोटवा जिला मोतिहारी बिहार को 3 किलो चरस सहित पकड़ा है। Patiala News

    एसपी सिटी ने बताया कि नेपाल से सप्लाई हुई इस चरस को बिहार पहुंचाया गया था। जहां से कुछ पैसे देकर इन महिलाओं को पंजाब में चरस पहुंचाने के लिए भेजा गया था। ये बिहार से ट्रेन के जरिए अंबाला पहुंची थी। जिसके बाद बस लेकर लुधियाना जा रही थी। राजपुरा पहुंचने पर ये महिलाएं पुलिस को देख पैदल ही पीछे मुड़ने लगी थी। लेकिन पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। तीनों महिलाएं आपस में जानकार थी, जो नशे की खेप लेकर लुधियाना जा रही थी।

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: बेलगाम हरियाणा रोडवेज बस ने किशोर समेत तीन को कुचला, मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here