हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 3 साल की नन्ह...

    3 साल की नन्हीं जान पर गाड़ी चढ़ाकर रौंदा, मासूम का लीवर और आंतें हुई डैमेज

    Jaipur
    जयपुर के गौतम पथ रामनगर में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज

    घटना के बाद से आरोपी फरार

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जयपुर के गौतम पथ रामनगर में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम (Jaipur News) के वैन द्वारा रौंदे जाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बच्चे का लीवर फट गया और आंतों में सूजन आ गई है। घटना के बाद से वैन ड्राइवर गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। मासूम को गंभीर अवस्था में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें:– जय बजरंग बली के नारों के बीच मोदी ने किया बेंगलुरु में दूसरे दिन का विशाल रोड शो

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम पथ रामनगर निवासी गिरधारी राठौड़ ने उन्हें दी शिकायत में बताया कि उनका तीन साल का बेटा अदवेद सिंह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेलने के दौरान लगभग 8 बजकर 12 मिनट पर सड़क पार कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार एक वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और बच्चे को रौंदते हुए चला गया और मौके से फरार हो गया। (Jaipur News) गंभीर अवस्था में बच्चे को पड़ा देख आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। हड़बड़ाहट में उन्होंने उसे मानसरोवर के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया।

    वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जवाब दे दिया। (Jaipur News) तत्पश्चात परिजनों ने उसे नियो अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की शिकायत गिरधारी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और वहां घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैन और उसके चालक की छानबीन कर रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here