हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रेलगाड़ी के नी...

    रेलगाड़ी के नीचे आने से तीन युवकों की मौत

    Sirsa News
    Sirsa News: फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

    शेरपुर पुल के नजदीक पटरी पार करते समय हुआ हादसा

    लुधियाना। (सच कहूँ न्यूज) शेरपुर पुल के पास ट्रेन के नीचे आने से तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने ढंडारी स्टेशन पर मैसेज करके हादसे की सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी ने आकर मामले की जांच और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरु किए। मृतकों की पहचान नवांशहर निवासी लवप्रीत सिंह (27), अमृतसर निवासी सुखमन (19) और होशियारपुर निवासी रवि कुमार (27) के रुप में हुई, जो ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक रिपेयर करने का काम करते थे।

    यह भी पढ़ें:– अमेरिका में फिर सरेआम गोलीबारी का कहर, 10 लोगों की मौत, रूला देंगी ये तस्वीरें

    यह हादसा पटरी पार करते समय हुआ। तीनों युवक गहरे दोस्त थे और एक ही जगह पर ट्रक रिपेयर का काम करते थे। वह ढाबे से खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे कि रास्ते में पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन लुधियाना पहुंच गए। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here