हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update : सरसा में आ सकती है इस समय तक बारिश, मिल सकती है गर्मी से निजात!

    Sirsa Weather Update

    Sirsa Weather Update : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भीषण गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे सरसा वासियों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम तक गर्मी से राहत मिल सकती है। आज सुबह से मौसम के बदलते मिजाज के कारण जिला वासियों को गर्मी से कुछ तो राहत मिली है।

    मंगलवार रात्रि मौसम ने अचानक करवट ली | Sirsa Weather Update

    पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड गर्मी के कारण जिला वासियों का जीना मुहाल हो रखा था। भीषण गर्मी का प्रकोप इतना था कि लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया था। मंगलवार रात्रि के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और मौसम थोड़ा खुशगवार बना और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बादलों की गर्जना के साथ शाम तक भारी बारिश होने के आसार हैं।

    हालांकि पिछले दिनों हुई अचानक भारी बारिश ने शहर में जगह-जगह पानी-पानी कर दिया था। दोपहर को आई अचानक बारिश के कारण लोग जहां थे वहीं फंस गए थे। पहले तो कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी और फिर देखते ही देखते बारिश ने रौद्र रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में शहर को जलमग्न कर दिया। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज शाम तक बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। Sirsa Weather Update

    23rd Haryana State Karate Championship : छा गया सरसा के इस छोटे से गाँव का ये छोटा सा छोरा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here