हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home खेल टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक: गोल्ड जीतते ही नीरज पर हो रही धन वर्षा

    Neeraj Chopra

    खेल समुदाय ने सराहा

    नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्णिम उपलब्धि पर देश भर में खुशी की लहर है। देश का प्रत्येक नागरिक उन्हें सराहा है और उनकी उपलब्धि को सलाम किया है। नीरज ने जैसे ही ओलंपिक में गोल्ड जीता, सभी राजनीति पार्टियों ने धन की वर्षा कर दी। वहीं खेल समुदाय ने उन्हें सराहा है और उनकी उपलब्धि को सलाम किया है। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले , वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंदर सहवाग ने नीरज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा है। सक्छिण ने ट्वीट किया ‘भारत आज आपकी बदौलत चमक रहा है। आपके भाले ने तिरंगे को सबसे ऊपर पहुंचाया जिससे हर भारतीय को गर्व हुआ। भारतीय खेलों के लिए यह गौरव का क्षण है। ‘

    भारत ने रचा इतिहास: नीरज चोपड़ा ने खत्म किया 100 साल का सूखा, दिलाया पहला गोल्ड

    नीरज को दो करोड़ देगी पंजाब सरकार

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक्स में एथलेटिक्स मुकाबलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए दो करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी भारतीयों और पंजाबियों के लिए गौरव का क्षण है। भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात नीरज के परिवार की जड़ें पंजाब में हैं।

    neeraj-chopra sachkahoon

    हरियाणा सरकार देगी 6 करोड़ रुपये

    वहीं एथलीट नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम मनोहर लाल ने दी देश को बधाई। सीएम ने कहा कि हरियाणा के छोरे ने टोक्यो में लठ्ठ गाड दिया। सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा कि प्रदेश की खेल नीति के अनुसार नीरज को 6 करोड़ का नगद पुरस्कार, क्लास-1 की नौकरी और रियायती दर पर प्लाट दिया जाएगा। वहीं पंचकूला में ‘सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फॉर एथेलेटिक्स’ बनाया जाएगा जिसका हैड नीरज चोपड़ा को बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

    बीसीसीआी देगा एक करोड़ रुपए

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की जिसमें नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए दिये जायेंगे जो स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गये हैं।

    इंडिगो ने नीरज को दी एक वर्ष तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा

    निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की कि वह तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्त ने एक बयान में कहा, “नीरज हम सभी आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में सुनकर बहुत खुश हुए हैं। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं जानता हूं कि इंडिगो के सभी कर्मचारी हमारी किसी भी उड़ान में आपका स्वागत करने पर सम्मानित महसूस करेंगे।”

    इलान ग्रुप की नीरज को 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

    गुरुग्राम की रियल्टी कंपनी इलान ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स देगी 1 करोड़ रुपए

    इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने चोपड़ा के लिए एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा, ‘नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धि को सम्मान देने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा।’ इसमें लिखा गया, ‘चेन्नई सुपर किंग्स नीरज चोपड़ा को सम्मान देने के लिए 8758 नंबर की विशेष जर्सी भी तैयार करेगी। नीरज भाले को 87.58 मीटर दूर फेंककर गोल्ड घर ले आए।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।