हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया

    टोक्यो। पांचवें दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन रे खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेंस हॉकी टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार झेलनी पड़ी थी। शूटिंग में सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने निराश किया।

    https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1419824862474870784

    आज के भारत के मैच

    10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन स्टेज 1 सुबह नौ बजकर 45 मिनट से (इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार, अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार) खेला जाएगा।  टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल बनाम मा लोंग (चीन), पुरुष एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन बनाम एपेट्ज नेदिन, महिला वेल्टरवेट राउंड आफ 16, भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 57 मिनट से होगा।

    बैडमिंटन में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी (ब्रिटेन), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से होगा। वहीं सेलिंग में नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट से, विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट से। केसी गणपति और वरूण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49 ईआर, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट से।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।