हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home सरसा Toppers Hono...

    Toppers Honored : सिरसा के इस छोटे से गांव के टॉपर्स विद्यार्थी हुए सम्मानित!

    Sirsa News

    Toppers Honored : खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा में बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय विद्यालय मम्मड़ खेड़ा की बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। Sirsa News

    विद्यालय कार्यकारी प्राचार्य ने अपने निजी कोष से किया सम्मानित | Sirsa News

    इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कक्षा 6 में कल्पना, 7वीं में अंजली, 8वीं में पारस व 9वीं में आरजू प्रथम रही। 10वीं में पकंज ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा अमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में राजबाला ने पहला, आरती ने दूसरा व पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

    विद्यालय कार्यकारी प्राचार्य विनोद खन्ना ने अपने निजी कोष से कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 501 रुपए की नकद राशि व पानी की बोतल तथा द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पानी की बोतल देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के सौंदर्यकरण के लिए 12 हजार रुपए गमले स्टेंड के लिए भेंट किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सभी विद्यार्थी प्रकृति सेवा में अपना विशेष योगदान दें व इस बरसात के मौसम में प्रत्येक विद्यार्थी दो-दो पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व सभी कक्षाओं के विद्यार्थी मौजूद रहे। Sirsa News

    Suicide : घरेलू परेशानी के चलते रानियां के व्यक्ति ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here