हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Landslide: रण...

    Landslide: रणजीत सागर बांध प्रोजेक्ट रोड पर भी भूस्खलन, आवागमन ठप

    Pathankot News
    Pathankot News: पठानकोट के शाहपुरकंडी-धारकला मार्ग पर भूस्खलन के बाद मलबे का ढेर।

    पठानकोट में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही

    • प्रशासन ने शुरू किया मलबा हटाने का कार्य, लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

    पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। Heavy Rain: पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर व्यू प्वाइंट के निकट और शाहपुरकंडी से धारकला को जोड़ने वाली सड़क पर भारी भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और परियोजना कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Pathankot News

    भूस्खलन की सूचना मिलते ही रणजीत सागर बांध परियोजना के कम्युनिकेशन मंडल के एसडीओ गुरमुख सिंह, राजकुमार, और जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन, साथ ही पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी आॅफिसर अनिल भट्ट और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सरकारी मशीनरी और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पक्के पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर गिर गईं, जिससे शाहपुरकंडी-धारकला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटाने में कुछ समय लग सकता है। Pathankot News

    पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी आॅफिसर अनिल भट्ट ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण शाहपुरकंडी से धारकला और धारकला से शाहपुरकंडी दोनों मार्ग अवरुद्ध हैं। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चेक पोस्ट नंबर 2 और नंबर 8 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मलबा हटाने के बाद इन मार्गों को जल्द से जल्द खोल दिया जाएगा। Pathankot News

    यह भी पढ़ें:– मोहाली में बारिश बनी मुसीबत: तेज हवाओं से उखड़े पेड़, वाहनों को पहुंचा भारी नुकसान