हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हिमाचल में चो...

    हिमाचल में चोटियों पर हिमपात से बढ़ रही सैलानियों की संख्या

    Himachal Weather
    अगर आप हिमाचल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ ले...

    शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में हिमपात के कारण समूचा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है इस हिमपात के बीच नववर्ष मनाने पहुंच रहे सैलानियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और पर्वतों की रानी की ओर सैलानियों की भारी भीड पहुंच रही है। जिला लाहौल स्पिति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते प्रतिदिन जिला लाहौल स्पिति में सैलानियों की आवाजाही में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। अब तक अटल सुरंग रोहतांग से जिला लाहौल स्पिति में कुल 19383 वाहनों का आवागमन हुआ है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में वाहनों रही हैं।

    लाहौल स्पीति जिला के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 19 हजार से अधिक वाहनों ने अटल टनल, रोहतांग को पार किया है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी होने से क्षेत्र का तापमान काफी नीचे चला गया है। पर्यटकों ने भी छितकुल में बर्फ का आनंद लिया। बर्फबारी के बाद हांलाकि किन्नौर में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर के समय आसमान में बादलों ने फिर से डेरा जमा लिया है। बादल छाने से क्षेत्र में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। किन्नौर के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के साथ शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गई है। लाहौल के मुख्यालय केलांग में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

    यहां का न्यूनतम पारा शून्य से 10.8 और अधिकतम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और मंडी में पारा शून्य से नीचे चला गया है। राजधानी शिमला का भले ही पारा ढाई डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा हो, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने से ठंड रही। व्हाइट क्रिसमस की आस लगाए पर्यटकों को थोड़ी मायूसी हुई। हालांकि, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेद्र पाल ने कल से 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानों में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूवार्नुमान है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here