हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पेड़ से टकराया...

    पेड़ से टकराया लकड़ियों से लदा ट्रेक्टर-रेहड़ा

    Tractor

    ट्रेक्टर (Tractor)ड्राईवर की आंख लगने से हुआ हादसा

    घमंडिया (सच कहूँ न्यूज)। सरदारपुरा बीका से घमंडिया लिंक रोड़ पर सोमवार मध्यरात्रि लकड़ियों से ओवरलोडिड ट्रेक्टर(Tractor)-रेहड़ा अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से जा टकराये । टक्कर इतनी भयंकर थी की पेड़ से टक्कर लगते ही ट्रेक्टर के बीच से दो टूकड़े हो गये । गनिमत रहा की हादसें में कोई जनहानि नहीं हुई।

    हालांकि ट्रेक्टर चालक हरजिंद्र सिंह (27) पुत्र रूड़ा सिंह मजहबी सिख निवासी भादूवांवाली ढ़ाणी के चोटें आई हैं। हादसे के समय लकड़ियों से ओवरलोडिड दो रेहड़े व ट्रैक्टर आगे पीछे चल रहे थे।

    पीछे के रेहड़े पर बैठे पवन निवासी बिशनपुरा ने बताया की हम दो लकड़ियों से लदे रेहड़े व ट्रेक्टर बिजयनगर से ढ़ाबां झलार ले जा रहे थे। आगे चल रहे आरजे 13 आरसी 3792 जॉन डीयर ट्रेक्टर व रेहड़े चालक की अचानक सरदारपुरा बीका के नजदीक शमशानघाट के पास आते आंख लग गई । जिससे ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर व रेहड़ा नियंत्रण खो बैठा व ट्रैक्टर सड़क किनारे कीकर के पेड़ में जा टकराया। हादसे में ट्रेक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । ट्रेक्टर व रेहड़ा ढ़ाबा झलार के अंग्रेज सिंह रामगढ़िया के बताया जा रहा है। सुबह होते ही लकड़ियों से लदे रेहड़े को सड़क से हटा दिया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें