हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र मे...

    महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रूकी सप्लाई, 22 की मौत 

    Oxygen Tanker Leaks

    मुम्बई (एजेंसी)। देश में एक तरफ ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा हो गया है। नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही। इसके कारण वेंटिलेंटर पर रखे गए 22 मरीजों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला कलेक्टर के अनुसार इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। इससे पहले 11 लोगों की मौत बताई गई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।