हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश कश्मीर घाटी म...

    कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवा स्थगित

    Train Service, Suspended, Kashmir Valley

    श्रीनगर (वार्ता)

    कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से सोमवार को ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गयी क्योंकि शहरी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों के पहले चरण के आज होने वाले मतदान को लेकर अलगाववादियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूनीवार्ता को बताया कि बीती रात पुलिस से परामर्श मिलने के बाद घाटी में सभी ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गयी है।

    उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में बडगाम-श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू क्षेत्र में बनिहाल के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इसी तरह उत्तर कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम और बारामूला के बीच ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो