हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अध्यापक बच्चो...

    अध्यापक बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाता है- रेनू श्रीन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: अध्यापक बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाता है- रेनू श्रीन

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खांडा रोड़ स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ मे सीबीएसई बोर्ड द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ इंडियन मॉडर्न स्कूल की उप प्रधानाचार्या रेनू श्रीन ने किया। प्रशिक्षण सत्र का मुख्य विषय लाइफ स्किल्स को विकसित करना था। इस 6 घंटे की डोमेन वन में शिक्षकों को विभिन्न जीवन कौशलों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की और अपने कौशलों में सुधार करने के लिए प्रेरित हुए। Kharkhoda News

    उन्होंने बताया कि लाइफ स्किल्स यानी जीवन कौशल वे क्षमताएं और कौशल हैं जो हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। ये कौशल हमें समस्याओं का समाधान करने, सही निर्णय लेने, प्रभावी ढंग से संवाद करने, समय का सदुपयोग करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। लाइफ स्किल्स को विकसित करने से हम अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। Kharkhoda News

    उन्होंने बताया कि लाइफ स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से अध्यापक बच्चों को विभिन्न जीवन कौशलों के महत्व को समझने में मदद कर सकते हैं। अध्यापक बच्चों को समस्या समाधान, निर्णय लेना, संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षित कर सकते हैं। इससे बच्चे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकते हैं। अध्यापक बच्चों को वास्तविक जीवन की स्थितियों में इन कौशलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। Kharkhoda News

    प्राचार्या उषा वत्स ने रेनू श्रीन का अपना मूल्यवान समय निकालने के लिए धन्यवाद किया। प्राचार्य और प्राथमिक प्रभारी रितु ने स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: हरियाणा में पीएचडी, एलएलबी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, बीटेक पास संभालेंगे सुरक्षा की कमान