हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कैथल Anil Vij Raid...

    Anil Vij Raids in Kaithal: अचानक कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज ने की बड़ी कार्रवाही

    Kaithal News
    Anil Vij Raids in Kaithal: अचानक कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज, संस्थान प्रबंधक और एक चालक निलंबित

     संस्थान प्रबंधक और एक चालक निलंबित | Kaithal News

    Anil Vij Raids in Kaithal: कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार देर शाम कैथल नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शौचालयों की सफाई व्यवस्थाओं की जांच की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से फीडबैक भी लिया। Kaithal News

    मंत्री ने कहा जनता काम मांगती है, काम नहीं करोगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहो

    निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर मंत्री अनिल विज ने बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक सुनील व एक चालक मोनू को निलंबित करने के आदेश जारी किए। दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद मंत्री अनिल विज के तेवर काफी गर्मी दिखे। इस दौरान अनिल विज ने कहा कि जनता काम मांगती है। यदि काम नहीं करोगे तो कार्रवाई तो होगी ही। मंत्री ने कहा कि वे जनता के काम लगातार करते हैं। इसलिए ही जनता से लगातार सात बाद एमएलए बनाया है। यदि मैं काम न करता तो जनता मुझे कभी का बाहर फेंक देती।

    बता दे कि सिरसा में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से वापस लौटते समय मंत्री अनिल विज ने कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे। इसके साथ ही मंत्री ने बस स्टैंड पर सफाई और शौचालयों में अव्यवस्था पाए जाने पर अधिकारियों को भी खूब फटकार लगाई। विज ने महाप्रबंधक ने पूछा कि बस स्टैंड पर शौचालयों की साफ-सफाई की व्यवस्था देखने का काम किसका है। इस पर संस्थान प्रबंधक की जिम्मेदारी बताई। Kaithal News

    Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध के चलते चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी मीटिंग…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here