हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    Mirapur
    Mirapur शिखर शिक्षा सदन में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक छात्र को अपनी माँ के नाम से एक पौधा लगाने का संदेश दिया गया, जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ माता के प्रति श्रद्धा भी जागृत हो।

    पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर गाँव सँभलहेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर के प्रतिनिधि आचार्य अंकज भारद्वाज के कर कमलों द्वारा पौधारोपण किया गया।

    विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए यह संदेश दिया गया कि “एक पौधा माँ के नाम” केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों को जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

    विद्यालय परिसर में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।